2019 की तगड़ी एक्शन फिल्म 'ब्रह्मास्त्र'- धमाकेदार स्टारकास्ट- शामिल हुए तीसरे सुपरस्टार
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र में अब साउथ के नामचीन स्टार नागार्जुन भी शामिल हो चुके हैं। कोई शक नहीं कि इस फिल्म का कास्ट काफी बड़ा हो चुका है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही फिल्म ब्रह्मास्त्र 15 अगस्त 2019 को रिलीज हो रही है। यह एक एक्शन- एडवेंचर फिल्म है और यह करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की सबसे मंहगी फिल्मों में शामिल है।
First LOOK: संजय दत्त स्टारर धमाकेदार रीमेक- पहली झलक ही धमाकेदार
खास बात है कि नागार्जुन काफी लम्बे समय से एक हिन्दी फिल्म करने की सोच रहे थे लेकिन उनके पास कोई बेहतरीन किरदार नहीं आ रहा था। ब्रह्मास्त्र के साथ उनकी यह खोज खत्म हो गई है। वो मंगलवार से ब्रह्मास्त्र की शूटिंग शुरू करेंगे।लगभग 15 सालों के बाद नागार्जुन हिंदी फिल्म में दिखेंगे। जेपी दत्ता की एलओसी कारगिल उनकी पिछली हिंदी फिल्म थी।

वहीं, ब्रह्मास्त्र की बात की जाए तो इस फिल्म से उम्मीदें काफी बढ़ चुकी हैं। फिल्म में एक से बढ़कर एक स्टार हैं.. जो अपने दमदार अभिनय के लिए ही जाने जाते हैं। लिहाजा, देखना दिलचस्प होगा कि अयान मुखर्जी उनके साथ कितना न्याय करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications