विकलांग फैन को नागार्जुन के सामने बॉडीगार्ड ने मारा धक्का, भयंकर तरीके से हुए ट्रोल, मांगनी पड़ी माफी!

nagarjuna

नागार्जुन साउथ के सुपरस्टार हैं और उनकी एक झलक के लिए फैंस कुछ भी कर देते हैँ। लेकिन एक वीडियो ने लोगों को तब गुस्से में डाल दिया जब एक विकलांग फैन के साथ नागार्जुन के बॉडीगार्ड ने बदसुलूकी की।

जी हां, ये वीडियो सीधे एयरपोर्ट से सामने आया है और इस वीडियो में नागार्जुन चलते हुए नजर आ रहे हैं। जब वह चल रहा था तो एक कैफे का कर्मचारी जो नागार्जुन का फैन था और विकलांग भी था, उनके पास आया।

उसके इस दौरान बॉडीगार्ड ने तुरंत उसे धक्का दे दिया, जिससे वह व्यक्ति लड़खड़ाकर गिर गया। नागार्जुन ने इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी लेकिन चलते बने। इसके बाद लोग उनको बुरी तरह से ट्रोल कर रहे थे।

इस दौरान वो अकेले नहीं थे बल्कि उनके साथ धनुष भी थे। धनुष को कई बार पीछे मुड़कर देखते देखा गया, हालांकि वह भी चलते रहे। लोगों ने ट्रोल किया और एक ने लिखा, "मानवता कहां चली गई? नागार्जुन।" किसी ने कहा, ''इन्ही ने तुमको स्टार बनाया है।''

मांग ली माफी

हालांकि अब नागार्जुन ने इसको लेकर माफी मांग ली है। उन्होने वीडियो को साझा करते हुए एक्स पर लिखा, "यह अभी मेरे संज्ञान में आया... ऐसा नहीं होना चाहिए था!! मैं सज्जन से माफी मांगता हूं और आवश्यक सावधानी बरतूंगा कि भविष्य में ऐसा न हो!!'' इसके बाद लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। कुछ लोग इस माफी के बाद भी नाराज हैं और उनका कहना है कि सामने ये सब हुआ लेकिन तुमने कुछ नहीं कहा था। देखने वाली बात होगी कि धनुष की इसमें क्या प्रतिक्रिया आती है। आप देखिए वीडियो...

More from Filmibeat

Read more about: nagarjuna
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X