नागा चैतन्य की सगाई के बाद वायरल हुआ सामंथा का ये वीडियो, बोलीं- मैंने तो पूरी कोशिश की थी, लेकिन...

Samantha Ruth Prabhu Video Viral: साउथ सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) और शोभिता धुलिपाला (Sobhita Dhulipala) की बीते दिन सगाई हो चुकी है। दोनों एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे थे, लेकिन कभी भी दोनों ने अपने रिश्ते को पब्लिक नहीं किया था। बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु से तलाक के तीन साल बाद नागा ने शोभिता से सगाई की है।
"We are delighted to announce the engagement of our son, Naga Chaitanya, to Sobhita Dhulipala, which took place this morning at 9:42 a.m.!!
— Nagarjuna Akkineni (@iamnagarjuna) August 8, 2024
We are overjoyed to welcome her into our family.
Congratulations to the happy couple!
Wishing them a lifetime of love and happiness. 💐… pic.twitter.com/buiBGa52lD
बीते दिन नागार्जुन ने ही नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) और शोभिता धुलिपाला (Sobhita Dhulipala) की सगाई की तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि नागार्जुन कपल को आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं। बता दें कि दोनों ने 8 अगस्त को सगाई की थी। जिस वजह से सामंथा रुथ प्रभु के फैन्स ने नागा को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। क्योंकि यह वही तारीख है जिस दिन सामंथा ने नागा को प्रपोज किया था।
नागा और शोभिता की सागाई के बाद सामंथा रुथ प्रभु का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सामंथा रुथ प्रभु अपने बीते कल के बारे में बताती नजर आ रही हैं। जी हां, सामंथा एक इंटरव्यू में कहती हैं कि 'जैसे ही मैंने तलाक की घोषणा की थी। मेरे सभी दोस्त, रिश्तेदार और परिवार वाले मेरे खिलाफ हो गए थे।'
सभी ने कहा था कि चुपचाप घर बैठो। तुम्हें कोई आइटम सॉन्ग करने की जरूरत नहीं है। वो भी तब जब तुमने तलाक लेने का फैसला किया है। मेरा एक भी दोस्त मेरे साथ नहीं था जो मुझे प्रोत्साहित करता। मुझे आगे बढ़ने में मदद करता। बल्कि सभी ने आइटम सॉन्ग करने से मना कर दिया था। तब मैंने किसी की नहीं सुनी और मैंने आइटम सॉन्ग के लिए हां कह दिया था।
सामंथा आगे कहती हैं कि 'मैं क्यों कुछ छिपाऊं। मेरी तो कोई गलती नहीं थी। मैंने मेरी शादी को अपनी तरफ से 100 प्रतिशत दिया है। अगर मेरी शादी नहीं चली तो मैं अपने आपको रोक तो नहीं सकती। मैं कब तक गिल्टी फील करूंगी। वो भी उस चीज के लिए जो मैंने की ही ना हो।'
बता दें कि सोशल मीडिया पर सामंथा रुथ प्रभु का ये पुराना इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे है। एक यूजर ने कहा सामंथा आप बहुत स्ट्रांग हो तो वहीं दूसरे ने कहा मानना पड़ेगा आप आपकी सुंदरता और आपकी बहादुरी के लिए जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है।


Click it and Unblock the Notifications