सामंथा से तलाक के बाद क्रिमिनल की तरह किया जा रहा था ट्रीट, Naga Chaitanya का तगड़ा खुलासा!

Naga Chaitanya Feels Like Criminal- अभिनेता नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु की शादी और तलाक दोनों की खबरों का हिस्सा रहे हैं। किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि शादी के कुछ ही सालों बाद दोनों इस तरह से अलग होंगे माने कभी कोई रिश्ता ही नहीं रहा।
इस वक्त नागा चैतन्य को लेकर कुछ ऐसा सामने आया है जो कि आपको जानना चाहिए। उन्होने शादी और तलाक को लेकर बात की है और उस मुश्किल वक्त को याद किया है।
ये वो दौर था जब सोशल मीडिया दो फाड़ हो चुका है और कुछ लोग नागा के साथ थे तो कुछ विरोध में बातें कर रहे थे। नागा ने बताया कि उस दौरान किसी क्रिमिनल की तरह ट्रीट किया जा रहा था।
क्या बोले नागा चैतन्य?
नागा चैतन्य ने एक पॉडकास्ट के दौरान बात करते हुए कहा, "जब हमने अलग होने का ऐलान किया तो एक पोस्ट डाला। हमारे पास अपने निजी कारण थे। इसको पीछे छोड़कर हम मूव ऑन कर रहे थे।
सच में अब किस बात की स्पष्टीकरण की जरूरत थी। मैं ऐसा सोच रहा था कि लोग और मीडिया गोपनीयता के हमारे अनुरोध का सम्मान करेंगे। लेकिन यह सिर्फ सुर्खियाँ, बातचीत का मुद्दा, गॉशिप के साथ साथ एक एंटरटेनमेंट का जरिया बन गया था।''
नागा ने कहा कहा, "अगर मैं कुछ बोलता तो वो खबर बनती। वह वीडियो बाइट अधिक आर्टिकल्स, अधिक गपशप आदि को जन्म देगी... अब भी, हमारे अलग-अलग रास्ते पर चले जाने के इतने सालों के बाद भी कई ऐसे इंटरव्यू होंगे जिसमें मुझे इसपर जवाब देने के लिए उकसाया जाचा है। देखिए, मैं शालीनता के साथ आगे बढ़ गया हूं और सामंथा भी। हमारे मन में एक-दूसरे के लिए बहुत सम्मान है। जो कुछ भी हुआ वह हमारी भलाई के लिए था।' मैंने इसे कई बार दोहराया है, और फिर भी, प्रश्न आते रहते हैं। तो, मैं उस चीज़ पर फुल स्टॉप कैसे लगा सकता हूं।''
नागा का ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications











