नागा चैतन्य ने आमिर खान की दिल खोलकर तारीफ की, फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में दोनों साथ आएंगे नजर

अद्वेत चंदन के निर्देशन में बन रही फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान, करीना कपूर के साथ साउथ के सुपरस्टार नागा चैतन्य भी नजर आने वाले हैं। यह एक्टर की पहली हिंदी फिल्म होगी, जिसमें वो अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। कोई शक नहीं कि नागा चैतन्य के फैंस इस खबर से बेहद उत्साहित हैं।

हाल ही में आमिर खान अचानक एक्टर की फिल्म 'लव स्टोरी' के प्रेस कांफ्रेस में पहुंच गए थे और नागा के फैंस के सामने उनकी खूब तारीफ की। आमिर ने कहा, "मैं पहली बार नागा से लाल सिंह चड्ढा के लिए मिला था और उनके साथ काम करना एक शानदार अनुभव है। हम कई लोगों के साथ काम करते हैं लेकिन कई बार हमें उन लोगों के साथ काम करने का मौका मिलता है जो एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ बहुत क्रिएटिव होते हैं साथ ही वह सभी का दिल जीत लेते हैं। नागा एक शानदार एक्टर हैं।"

Naga Chaitanya- Aamir Khan

वहीं, एक इंटरव्यू के दौरान नागा चैतन्य भी आमिर खान की दिल खोलकर तारीफ करते दिखे। उन्होंने कहा कि, मैंने जितना पिछले बारह वर्षों में जितना सीखा है, आमिर खान के साथ फिल्म सेट पर पिछले पैंतालीस दिनों में उससे अधिक सीखा है।

एक्टर ने आगे कहा, "आमिर खान के पास यह मैजिक है जो लोगों पर छा सकता है। सिनेमा के प्रति उनका समर्पण, अभिनय के साथ साथ हर क्राफ्ट में उनकी पकड़ जबरदस्त है। वह हमेशा कंटेंट के बारे में बात करते हैं। यही सब कुछ मैंने उनसे सीखा है।"

बता दें, लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग खत्म हो चुकी है। इसे देश के 100 लोकेशंस पर शूट किया गया है। फिल्म क्रिसमस 2021 पर रिलीज होने वाली है। लाल सिंह चड्ढा के निर्देशक हैं अद्वेत चंदन, जिन्होंने 'सीक्रेट सुपरस्टार' डाइरेक्ट किया था। वहीं, फिल्म के प्रोड्यूसर हैं आमिर खान और वॉयोकॉम 18। इस फिल्म में आमिर खान तीन अलग अलग लुक में नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X