आमिर खान स्टारर 'लाल सिंह चड्ढा' से बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं नागा चैतन्य, सामने आया First LOOK
आमिर खान और करीना कपूर खान स्टारर फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' अपनी हर खबर के साथ फैंस का उत्साह बढ़ाती जा रही है। बता दें, इस फिल्म के साथ साउथ के सुपरस्टार नागा चैतन्य धमाकेदार बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। 'लाल सिंह चड्ढा' में नागा अहम किरदार निभाते दिखेंगे। फिल्म के सेट से एक तस्वीर वायरल हो रही है, जहां निर्देशक अद्वेत चंदन के साथ आमिर खान, नागा चैतन्य और प्रोड्यूसर किरण राव नजर आ रही हैं।
कोई शक नहीं कि नागा चैतन्य के फैंस इस खबर से बेहद उत्साहित हैं। लाल सिंह चड्ढा के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग कारगिल में चल रही है। फिल्म 2021 के अंत में रिलीज होनी है, लेकिन फिलहाल कोविड की वजह से इसकी तारीफ आगे भी बढ़ाई जा सकती है।

वायरल हो रही तस्वीर में आमिर खान और नागा चैतन्य दोनों आर्मी के लुक में नजर आ रहे हैं। खास बात है कि इसी साल नागा चैतन्य की पत्नी साउथ की स्टार सामंथा अक्किनेनी ने 'फैमिली मैन 2' से हिंदी दर्शकों के बीच जगह बनाई। वहीं, नागा चैतन्य के पिता सुपरस्टार नागार्जुन फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ दिखने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











