Samantha Ruth Prabhu: एक्स वाइफ सामंथा के प्यार से नहीं बाहर आ पाए हैं नागा चैतन्य, रिश्ते को लेकर किया खुलासा

Samantha Ruth Prabhu: साउथ सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु अपने प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ दोनों को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों सामंथा अपनी हेल्थ को लेकर भी लाइमलाइट में हैं, जाहिर है कि पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं है। ऐसे में सामंथा के तलाक, उनकी शादी और उनके एक्स हडबैंड मतलब नागा चैतन्य को लेकर लेकर भी कोई ना कोई अपडेट सामने आता रहता है। हाल ही में नागा चैतन्या ने सामंथा के साथ रिश्ते पर बात की और चौकाने वाला खुलासा किया।
किसी जमाने में स्टार कपल के रूप में देखे जाने वाले नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु ने अब अपनी राहें जुदा कर ली हैं। लेकिन दोनों अभी भी आए दिन अपने रिश्ते और तलाक के बारे में मीडिया के सामने खुलकर बात करते नजर आते हैं।
अभिनेता नागा चैतन्य ने हाल ही में एक यूट्यूब शो में शिरकत की थी। इस शो में अभिनेता ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की। शो में नागा को अपने रोमांटिक रिलेशनशिप के बारे में भी बात करते सुना जा सकता है।
इंटरव्यू में एक समय ऐसा आया जब नागा चैतन्य से उनकी एक एक्स गर्लफ्रेंड के बारे में बात की गई। अभिनेता से पूछा गया कि आप दोनों के बीच में चीजें ठीक नहीं रही, लेकिन आपकी गर्लफ्रेंड ने राहें अलग करने के बाद दोस्ती का हाथ आगे बढ़ाया था।
सवाल पूरा होने से पहले ही नागा चैतन्य ने बीच में ही रोकते हुए कहा कि, उन्हें यह तरीका बिल्कुल पसंद नहीं है। अभिनेता ने कहा, 'हम अच्छे दोस्त हो सकते हैं। यह वह बात है, जो मुझे सबसे ज्यादा परेशान करता है। मैंने उससे दोस्ती के लिए नहीं कहा था।'
आपको बता दें, इसी इंटरव्यू में, अभिनेता ने अपने जीवन के सबसे बड़े अफसोस के बारे में भी बात की थी और कहा था, ' मुझे जीवन में कोई खास पछतावा नहीं है। मेरे जीवन में मुझे किसी फैसले को लेकर पछताना नहीं पड़ा। बस सब कुछ सिर्फ एक सबक है। हो सकता है कि मैंने अपनी जिंदगी में कुछ फिल्में करने को लेकर अच्छा निर्णय नहीं लिया हो। ऐसी दो या तीन फिल्में हैं, जिन्हें लेकर मेरा फैसला अच्छा नहीं रहा। वह मेरे लिए एक सबक था।'
गौरतलब है कि नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रुभ एक काफी अच्छे रिश्ते में थे और फिर अचानक से अलग हो गए, आज तक किसी को इस बात का अंदाजा भी नहीं लग पाया ऐसा क्या हुआ जो दोनों से अपनी राहें अलग कर ली।
खैर जहां एक तरफ सामंथा अपने करियर में व्यस्त हैं वहीं दूसरी तरफ नागा चैतन्य कथित तौर पर शोभिता धुलिपाला को पिछले छह महीने से डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी रिश्ते की पुष्टि नहीं की है।


Click it and Unblock the Notifications












