नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला के घर जल्द खुशखबरी? नागार्जुन ने दिया इशारा, कहा- 'जल्द ही...'
Naga Chaitanya Sobhita Dhulipala pregnancy rumours: शोबिज की दुनिया में सेलेब्रिटीज हमेशा लोगों की नजरों में रहते हैं। इस बार फैंस की निगाहें नए-नवेले शादीशुदा कपल नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला पर टिक गई हैं। दिसंबर 2024 में शादी के बाद से ही सोशल मीडिया पर अफवाहें चल रही हैं कि शोभिता प्रेग्नेंट हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक इस पर कोई साफ बयान नहीं दिया है।
हाल ही में नागार्जुन से दादा बनने को लेकर सवाल पूछा गया। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह जल्द पिता से दादा बनने वाले हैं, तो उन्होंने थोड़ी देर चुप रहने के बाद मुस्कुराते हुए कहा, 'सही वक्त आने पर बता दूंगा।' उन्होंने ना तो हां कहा और ना ही साफ इनकार किया, लेकिन उनका यह जवाब फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ाने के लिए काफी था।

नागा और शोभिता की लव स्टोरी
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने 4 दिसंबर 2024 को अन्नपूर्णा स्टूडियोज़ में शादी की थी। दोनों का रिश्ता 2022 से ही चर्चा में रहा। पहली बार अफवाहें तब उड़ीं जब शोभिता को हैदराबाद में नागा के घर पर देखा गया। बाद में दोनों को लंदन में साथ घूमते हुए स्पॉट किया गया।
हालांकि, लंबे समय तक दोनों ने अपने रिश्ते पर चुप्पी रखी और आखिरकार अगस्त 2024 में सगाई के बाद अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया। अब फैंस को यह जानने की बड़ी उत्सुकता है कि क्या कपल जल्द अपने पहले बच्चे का स्वागत करेगा।


Click it and Unblock the Notifications











