नागा चैतन्य-शोभिता धुलिपाला की हुई सगाई, पिता नागार्जुन ने दिया आशीर्वाद, बोले- हमारे परिवार में...

Naga chaitanya engaged with Sobhita Dhulipala: नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) और शोभिता धुलिपाला (Sobhita Dhulipala) की सगाई हो चुकी है। आज सुबह यह एक अफवाह थी कि दोनों आज सगाई करने जा रहे हैं, लेकिन हाल ही में साउथ सुपरस्टार नागार्जुन ने सगाई की तस्वीरें शेयर कर दोनों को बधाई दी है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कपल नए रिश्ते में बंधकर कितना खुश है। पूरा परिवार पारंपरिक वेशभूषा में नजर आ रहा है। बता दें कि इन तस्वीरों के आते ही फैन्स की खुशी डबल हो गई है।
नागार्जुन ने दिया कपल को आशीर्वाद
नागा चैतन्य के पिता और सुपरस्टार नागार्जुन ने हाल ही में नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) और शोभिता धुलिपाला (Sobhita Dhulipala) की खूबसूरत सगाई की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि शोभिता पीच कलर की सिल्क साड़ी पहनी नजर आ रही हैं। गोल्ड ज्वैलरी और लाइट मेकअप में वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं। वहीं नागा चैतन्य सिल्क का कुर्ता पहने दिख रहे हैं। तस्वीर में बीच में नागार्जुन कपल को आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं।
"We are delighted to announce the engagement of our son, Naga Chaitanya, to Sobhita Dhulipala, which took place this morning at 9:42 a.m.!!
— Nagarjuna Akkineni (@iamnagarjuna) August 8, 2024
We are overjoyed to welcome her into our family.
Congratulations to the happy couple!
Wishing them a lifetime of love and happiness. 💐… pic.twitter.com/buiBGa52lD
इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही नागार्जुन पोस्ट में लिखते हैं- हमें अपने बेटे नागा चैतन्य की सगाई की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है, जो आज सुबह 9:42 बजे शोभिता धुलिपाला से हुई। हम शोभिता का अपने परिवार में स्वागत करते हुए बेहद खुशी महसूस कर रहे हैं। खुशहाल जोड़े को बधाई! उन्हें जीवन भर प्यार और खुशियों की शुभकामनाएं। भगवान आप पर आशीर्वाद बनाए रखे। " 8.8.8 अनंत प्रेम की शुरुआत। बता दें कि इस पोस्ट पर फैन्स ने कमेंट्स की लंबी लाइन लगा दी है। फैन्स जमकर नागा तो नए रिश्ते के लिए बधाई दे रहे हैं।
टूट गई थी नागा चैतन्य की पहली शादी
आपको बता दें कि नागा चैतन्य ने सामंथा रुथ प्रभु का 3 साल पहले ही तलाक हुआ है। दोनों ने साल 2017 में शादी की थी। दोनों एक दूसरे के फिल्म की शूटिंग के दौरान मिले थे। दोनों ने एक दूसरे को डेट किया और शादी करने का फैसला किया था, लेकिन दोनों की शादी चल नहीं पाई और चार साल बाद ही दोनों अलग हो गए थे।


Click it and Unblock the Notifications











