..................... Naga chaitanya and samantha prabhu divorce actress reply on affairs and abortion rumors। नागा चैतन्य और सामंथा प्रभु तलाक एक्ट्रेस ने अफेयर और गर्भपात पर दिया जवाब - Hindi Filmibeat

सामंथा प्रभु का दर्द भरा पोस्ट- मुझ पर आरोप लगाया गया 'मैंने गर्भपात कराया है, अफेयर है मेरा'

साउथ सिनेमा के दो सुपरस्टार सामंथा प्रभु और नागा चैतन्य ने अपनी शादी को खत्म करने का ऐलान हाल ही में किया है। नागा चैतन्य और सामंथा प्रभु ने अपनी शादी के खत्म करने के पीछे की वजह अभी नहीं बताई है। दोनों अपने रिश्ते के टूटने की वजह को निजी रखना चाहते हैं।

लेकिन सामंथा प्रभु पर शादी टूटने को लेकर कुछ लोगों ने निजी हमला भी किया। इसे लेकर सामंथा प्रभु ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है और बताया है कि उन पर किस तरह से अटैक किया जा रहा है। अपने नए पोस्ट में खुद पर होने वाले निजी हमलों का जवाब सामंथा प्रभु ने दिया है।

Samantha prabhu,Naga chaitanya

सामंथा प्रभु पर यह आरोप लगाया जा रहा है कि उनका अफेयर था और फिर गर्भपात करवाया गया था। सामंथा प्रभु ने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नोट शेयर किया है। सामंथा प्रभु ने लिखा है कि मेरे निजी संकट में आपके भावनात्मक निवेश से मैं भाव- विभोर हूं।

सामंथा प्रभु का दर्द भरा पोस्ट

सामंथा प्रभु का दर्द भरा पोस्ट

सामंथा प्रभु ने इस पोस्ट में आगे लिखा है कि मेरे बारे में फैलाई जाने वाली सभी अफवाहों से मेरी रक्षा करने के लिए शुक्रिया। मेरे लिए आपने इतना अपनापन दिखाया है। अफवाहों में कहना है कि मेरा अफेयर चल रहा था। मैं बच्चा भी नहीं करना चाहती थी। मुझ पर यह भी आरोप लगाया गया है कि मैंने गर्भपात कराया है।

नागा चैतन्य से शादी टूटने पर सामंथा प्रभु

नागा चैतन्य से शादी टूटने पर सामंथा प्रभु

नागा चैतन्य से अपनी शादी टूटने को लेकर सामंथा प्रभु ने आगे यह भी कहा है कि तलाक अपने आप में एक दर्द भरी प्रक्रिया है। मुझे इससे बाहर आने के लिए अकेला छोड़ दीजिए। सामंथा प्रभु ने अपने निजी जीवन में आई परेशानी को लेकर लिखा है कि मुझे इस तकलीफ से बाहर आने के लिए अकेला छोड़ दीजिए। मुझ पर होने वाला निजी हमला बहुत निर्दयी है। सामंथा प्रभु ने बोला कि मैं वादा करती हूं कि जो चाहे कह लें लेकिन यह सब मुझे तोड़ नहीं सकेंगे।

200 करोड़ के एलिमनी से भी किया इंकार

200 करोड़ के एलिमनी से भी किया इंकार

आपको बता दें कि हाल ही में यह रिपोर्ट सामने आयी थी कि सामंथा प्रभु ने नागा चैतन्य से तलाक के लिए मिलने वाले 200 करोड़ के एलिमनी को भी लेने से इंकार कर दिया है।माना जा रहा है कि इस वक्त सामंथा अपने रिश्ते के टूटने से बेहद दुखी हैं। गौरतलब है कि साल 2010 में दोनों एक दूसरे से प्यार हुआ और फिर साल 2017 में दोनों ने शादी कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X