Kalki 2898 AD के रिलीज होते ही नाग अश्विन पोस्ट की चप्पलों की तस्वीर, क्या कहना चाहते हैं निर्देशक?

'कल्कि एडी 2898' को लेकर इंतजार की घड़ियां खत्म हुई हैं और इस वक्त थिएटर्स में धमाका हो गया है। पैन इंडिया फिल्म को लेकर प्रभास काफी समय से खबरों का हिस्सा था।
निर्देशक नाग अश्विन की इस फिल्म को सबसे बड़े प्रोजेक्ट के तौर पर देखा जा रहा है और देखने वाली बात होगी कि फिल्म कितनी कमाई करेगी। फिल्म को रिलीज के बाद से ही लगातार तारीफें मिल रही हैं।
लेकिन इस वक्त नाग अश्विन ने एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया है और इसमें उन्होने अपनी घिसी हुई और फटी हुई चप्पलों की तस्वीर पोस्ट की हैं। इससे पता चल रहा है कि नाग ने इस फिल्म को लेकर कितनी मेहनत की है। नाग अश्विन ने चप्पलों की इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर साझा किया था।
उन्होने इसके साथ एक लाइन लिखी थी, ''यह एक लंबी सड़क रही है।'' इसके बाद लोग सोच में पड़ गए कि आखिर नाग अश्विन ने ऐसा क्यों किया। लेकिन ये मेहनत का प्रतीक है कि उन्होने इस फिल्म के लिए कितनी मेहनत की है।
मिल रही है शानदार प्रतिक्रिया
कल्कि 2898 रिलीज के बाद से ही खबरों में है और इस फिल्म को काफी शानदार रिएक्शन्स मिल रहे हैं। बता दें कि कल्कि इस प्रभास के उन प्रोजेक्ट्स में से एक है जो कि सबसे महंगे रहे हैँ। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म काफी तगड़ा कलेक्शन करने वाली है।
बजट
कल्कि 2898 एडी का बजट काफी तगड़ा है। सिर्फ प्रभास ने इस फिल्म के लिए 80 करोड़ रुपये की फीस ली है। एक रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन को फिल्म के लिए बराबर रकम दी गई है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि कल्कि 2898 AD 600 करोड़ रुपये के बजट पर बनी है।


Click it and Unblock the Notifications











