सिंगर लकी अली के निधन की उड़ी अफवाह, नफीसा अली ने कहा- वो परिवार के साथ हैं, बिल्कुल स्वस्थ हैं

कोरोना महामारी की नई लहर के बीच देश बुरे वक्त से गुजर रहा है। हर दिन हजारों लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। इस बीच कई सेलिब्रिटी के निधन की अफवाह भी उड़ रही है। जहां कुछ दिनों पहले अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री का नाम सामने आया था, वहीं अब सिंगर लकी अली के निधन की अफवाहें उड़ रही थीं। कहा जा रहा था कि वो कोरोना से संक्रमित थे और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

लेकिन अब अभिनेत्री और लकी अली की दोस्त नफीसा अली ने इन अफवाहों से साफ इंकार किया है। उन्होंने जानकारी दी कि लकी अली बिल्कुल स्वस्थ हैं और अपने परिवार के साथ हैं। वो कोविड से संक्रमित नहीं है।

Lucky Ali

नफीसा अली ने अपने ट्विटर अकाउंट पर बताया है कि लकी अली की मौत महज अफवाह है और वह पूरी तरह से ठीक हैं। उन्होंने अपने ट्विट में लिखा, "लकी पूरी तरह से ठीक हैं और हम आज दोपहर को चैट कर रहे थे। वह अपने परिवार के साथ अपने फार्म पर है। उन्हें कोई कोविड नहीं है। वह पूरी तरह से तंदुरुस्त हैं।"

रिपोर्ट्स के अनुसार, लकी अली इस समय अपने परिवार के साथ बेंगलुरू में हैं। कोई शक नहीं कि लकी अली के स्वस्थ होने की खबर जानकर उनके फैंस राहत की सांस ले रहे हैं। सिंगर भले ही अभी लाइमलाइट से दूर हैं, लेकिन उनके चाहने वालों में कोई कमी नहीं आई है।

बीते दिनों लकी अली का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था। जहां वो गोवा में भीड़ के बीच बैठकर अपना फेमस गाना 'ओ सनम' गा रहे हैं।

लकी अली उन कलाकारों में हैं, जिनका जादू 90 के दशक में लोगों के सिर चढ़कर बोलता था। उनके गाने लोगों के जुबां पर होते थे। फिल्मों में ही नहीं, लकी अली ने कई एल्बम रिलीज किये थे और सभी गाने बेहद पॉपुलर रहे थे। जाहिर है 90's के लोगों के दिलों में और संगीत प्रेमियों के बीच अभी भी उनके लिए एक खास जगह है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X