'नदिया के पार' की गुंजा का बदला लुक, अब भी देती है आज की हीरोइनों को टक्कर, नई तस्वीरों से मचा बवाल

कभी-कभी कुछ फिल्में और उन फिल्मों में निभाए गए किरदार लोगों के जहन में जिंदा रह जाते हैं. कई बार फिल्म से जुड़े कलाकार अपने निभाए गए किरदार के नाम से मशहूर हो जाते हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही किरदार से रूबरू कराएंगे जो आज भी लोगों के जेहन में जिंदा है. और इस किरदार का नाम है 'गुंजा'. 1982 में आई फिल्म 'नदिया के पार' में अभिनेत्री साधना सिंह ने गुंजा का किरदार निभाया था. इस फिल्म में गुंजा और चंदन की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था. 41 साल के बाद भी इस फिल्म को लोग याद करते हैं. लेकिन इस फिल्म में गुंजा का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री साधना सिंह अब पूरी तरीके से बदल गई है, जिनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
साधना सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. वह अपने फ्रेंड से जुड़े रहने के लिए खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है. साधना सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभी एक ताजा तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह बनारस में नजर आ रही है. तस्वीरों में साधना सिंह ने सफेद साड़ी पहनी हुई है, जिसमें वह पोज़ देते हुए तस्वीरें क्लिक करवा रही है और उनका यह अंदाज काफी खूबसूरत लग रहा है.
अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा है कि उनकी यह तस्वीर बनारस की है. अभिनेत्री के फैंस तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं , साथ ही कमेंट में उनकी तारीफों के पुल भी बंद रहे हैं. आपको बता दें कि आखिरी बार साधना सिंह को वेब सीरीज गिल्टी माइंस में देखा गया था ,जिसमें उनकी एक्टिंग की फैंस ने काफी तारीफ की थी ,यह वेब सीरीज गिल्टी माइंड पिछले साल रिलीज हुई थी.
आपको बता दें कि गुंजा यानी साधना ने फिल्म प्रोड्यूसर राजकुमार शाहाबादी से शादी की थी. उनकी एक बेटी शीना और एक बेटा है. शीना भी अब एक बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं. साधना ने कुछ सीरियल में भी काम किया है, हालांकि वह एक लंबे समय से एक्टिंग से दूर है. साधना सिर्फ एक बेहतरीन हीरोइन ही नहीं बल्कि एक उम्दा सिंगर भी है.


Click it and Unblock the Notifications











