..................... कोरोना से बचाव के लिए साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं लोगों को जागरूक | Nadiadwala Grandson Entertainment promote social distancing in a unique way - Hindi Filmibeat

कोरोना से बचाव के लिए साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं लोगों को जागरूक- उठाया बड़ा कदम

By Staff

कोरोना वायरस से फैली महामारी के कारण पूरे विश्व थम सा गया है। वहीं बॉलीवुड कलाकार दर्शकों के बीच अपने तरीके से सामाजिक दूरी को बढ़ावा दे रहा है और अब इस सूची में नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट का नाम शामिल हो गया है।

नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट टीम ने अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, "Love yourself & your loved ones! Let's practice Social Distancing. #StayHome #StaySafe #StayHealthy

Nadiadwala Grandson Entertainment

इस तस्वीर में दिखाया गया है कि कैसे सामाजिक दूरी को बढ़ावा देने के लिए नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के मूल लोगो बदल दिया गया है जिसमें दो लोग एक दूसरे से दूरी पर खड़े नजर आ रहे है।

इस LOGO में दो व्यक्ति के बीच में "सामाजिक दूरी" लिखा हुआ है। यह सराहनीय है कि नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा यह एक अनूठा विचार पेश किया गया है।

अब सोशल डिस्टेंसिंग ही एकमात्र जरिया है जिसकी मदद से हम सभी एक बार फिर से अपने दिनचर्या में वापस लौट सकते हैं। इस महामारी ने वास्तव में पूरे विश्व की दशा ही बदल दी है।

नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट कभी भी अपने दर्शकों का मनोरंजन करने में नाकाम नहीं रही है फिर चाहे एक्शन फ्रेंचाइजी बागी की बात करें या फिर बॉलीवुड की सबसे बड़ी कॉमेडी फ्रैंचाइज़ी हाउसफुल की। वही आने वाले दिनों में नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट बच्चन पांडे, हीरोपंती 2, कभी ईद कभी दीवाली जैसी फिल्मों के साथ मनोरंजन करने के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X