सिंगर गुरु रंधावा निकले नए सफर पर, हिंदी फिल्मों में अभिनय करियर की करेंगे शुरुआत!
मशहूर सिंगर गुरु रंधावा को भला कौन नहीं जानता है। उनके शानदार गाने अक्सर चर्चा में रहते हैं। लेकिन इस समय वो किसी और बात को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। पता चला है कि ये सिंगर अपना नया करियर शुरु करने वाला है। खबर हैं कि गुरु रंधावा काफी जल्दी अभिनय करते हुए नजर आने वाले हैं। हिंदी फिल्मों में वो अपना डेब्यू काफी जल्दी करने वाले हैं। इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस काफी ज्यादा एक्साइटे़ड हैं और फिल्म के ऐलान का इंतजार कर रहे हैं।
हालांकि फिल्म को लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। खबर है कि ये फिल्म एक युवा पर गुमनाम सिंगर की कहानी होगी और इसके संघर्ष और जिंदगी के इर्द गिर्द घूमती नजर आएगी।

इसको लेकर सिंगर काफी तैयारी कर रहे हैं और एक्साइटेड भी हैं। गुरु रंधावा का कहना है कि.. अपने अंदर बसी सारी प्रतिभाओं का पता लगाने की कोशिश कर रहा हूं। इस फिल्म में काम करने का फैसला करना मुझे काफी सहज लगा।
बता दें कि गुरु रंधावा आए दिन सुपरहिट गानों के साथ नजर आते हैं। हाल ही में नाच मेरी रानी, मेंहदी वाले हाथ और बेबी गर्ल जैसे गानों ने रिलीज होकर धमाका किया था।
नाच मेरी रानी में वो नोरा फतेही के साथ नजर आए थे और गाना काफी पसंद किया गया था। इस समय उनका कहना 'नैन बंगाली अदा गुजरातिया' काफी चल रहा है। आने वाले समय वो कैसा धमाका करते हैं फैंस की नजरें हैं।


Click it and Unblock the Notifications











