नच बलिये 3 की जोडियाँ लौटी अपने बचपन में
'बचपन के दिन भी क्या दिन थे' , इन्हीं पंक्तियों को साकार किया नच बलिये 3 की4 जोडियों ने. इन जोडियों को ये थीम दी गई थी कि उन्हें बच्चों वाले गीतों पर परफोर्म करना है. इस श्रृंखला में सबसे पहले कृष्णा और कश्मीरा ने अपनी प्रस्तुति दी. दोनों ही सरदार बनकर आये थे. और वैभवी मर्चेट इनसे बहुत प्रभावित हुईं.
अगली प्रस्तुति करण और अमिता की थी. हालांकि ये लोग जजेस को इम्प्रेस करने में उतने कामयाब नहीं हो पाए. फ़िर बारी आई आमिर और संजीदा की जिन्होंने डेविड धवन को इतना खुश कर दिया कि डेविड जी ने उनकी तुलना अपने बच्चे से कर ली.
और आखिरी जोड़ी थी राखी सावंत और अभिषेक अवस्थी की जिन्होंने 'लकड़ी की काठी' गीत पर प्रस्तुति दी, और सारे के सारे जजेस का मन मोह लिया. इस प्रस्तुति में राखी एक गजरे वाली बनी थी और अभिषेक एक बूट पोलिश वाले बने थे. वैभवीतो इतनी इम्प्रेस हो गयीं कि उन्होंने राखी-अभिषेक को लॉलिपॉप और गुब्बारे दे दिए.
उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता की इस कड़ी में जजेस भी एकदम बच्चे बन कर आये थे.


Click it and Unblock the Notifications