Dabangg 3- ना करीना, ना मलाइका- इस बार चुलबुल पांडे के साथ ये एक्ट्रेस करेगी डांस नंबर!
सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म दबंग 3 को लेकर काफी समय से चर्चा है और फिल्म के स्पेशल सॉग को लेकर कई एक्ट्रेस का नाम सामने आ चुका है। लेकिन इस समय जो खबर आ रही है वो सभी खबरों पर विराम लगाकर आपको चौंकाने वाली हैं। सोर्स की मानें तो दबंग 3 के आइटम नंबर में वो एक्ट्रेस नजर आएगी जो इस बार नच बलिए 9 का खिताब जीतेगी। दरअसल इस सीजन के प्रोड्यूसर सलमान खान है और ऐसा पता चला है कि ये धमाकेदार काम होने वाला है।
गौरतलब है कि सलमान खान की पहली दोनो दबंग में मलाइका अरोड़ा और करीना कपूर खान ने जबरदस्त डांस नंबर किया था। अब इस बार के गाने को लेकर लोग काफी बेकरार हैं।

इसके अलावा शूटिंग की बात करें तो मीडिया से बात करते हुए दबंग 3 के प्रोड्यूसर अरबाज खान ने कंफर्म किया कि दबंग 3 की 60 प्रतिशत शूटिंग खत्म हो चुकी है। और उम्मीद है कि सितंबर के अंत तक फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाएगी।
बता दें कि सलमान खान की यह फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में फिर से एक बार सोनाक्षी सिन्हा नजर आने वाली हैं और किच्चा सुदीप एक दमदार निगेटिव रोल में सबको चौंकाने आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











