नच बलिए का ट्विस्ट: ईशा होंगी जज और एशा होंगी कंटेस्टेन्ट!
[बॉलीवुड समाचार] अगर खबरें सच हैं तो थोड़ी चौंकाने वाली हैं। एक तरफ बॉलीवुड की बहुत बड़े खानदान से ताल्लुक रखने वाली स्टार किड जो फिल्में में अपना कमाल नहीं दिखा पाईं। दूसरी तरफ एक और छोटी फिल्मों की एक्ट्रेस जो बड़ी फिल्मों में भी छोटे रोल कर लेती हैं। एक ही नाम पर किस्मत बिल्कुल जुदा।

नच बलिए 7 इस बार काफी ट्विस्ट के साथ दिखाई देगा। सूत्रों की मानें तो नच बलिए में इस बार एशा देओल को उनके पति भरत के साथ कंटेस्टेन्ट बनने के लिए अप्रोच किया गया है। वहीं काफी मशक्कत के बाद भी टीम प्रियंका चोपड़ा को जज की कुर्सी पर नहीं बैठा पाई और अब ये काम करेंगी ईशा कोप्पिकर।
वैसे एशा देओल नेशनल लेवल की प्रशिक्षित क्लासिकल डांसर हैं और ईशा कोप्पिकर के बारे में तो बात करके भी ज़्यादा फायदा नहीं है। लेकिन फिर भी ये ट्विस्ट काफी अजीब है और एशा को डांस को ईशा का जज करना....ये बात हमें तो हज़म नहीं हो रही।
लेकिन एशा देओल ने फिल्मों की असफलता के बाद टीवी पर अपनी नई पारी शुरू कर दी है। फिलहाल वो एमटीवी के रोडीज़ की गैंग लीडर के रूप में दिख रही हैं। नच बलिए में वो दिखाई देंगी या नहीं ये तो इसके बाद ही डिसाइड होगा।
नच बलिए के दूसरे जज के तौर पर अनुराग बसु को फाइनल कर दिया गया है और तीसरे जज की तलाश जारी है। वहीं शो में महेश भट्ट और सोनी राज़दान के भी ठुमके लगाने का इंतज़ार है। शो को एकता कपूर का प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिल्म्स प्रोड्यूस कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











