Oscar 2023: तगड़े कॉम्पीटिशन के बीच नाटू नाटू ने जीता बेस्ट सॉन्ग ऑस्कर, मेकर्स ने इमोशनल होकर कही ये बात

naatu naatu wins oscars

Naatu Naatu Wins Oscars: भारत के लिए इस समय गौरव का पल है। साउथ इंडिया के गाने नाटू-नाटू ने 'बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग' श्रेणी में हॉलीवुड के सबसे बड़े सम्मान 'ऑस्कर 2023' अवॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। 95वें अकादमी अवॉर्ड को हासिल करते हुए नाटू-नाटू ने टेल इट लाइक ए वूमेन के अपलॉज, टॉप गन: मैवरिक के होल्ड माई हैंड, ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर के लिफ्ट माई अप और एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस के दिस इज ए लाइफ गानों को पीछे छोड़ दिया है। नाटू-नाटू की इस सफलता के पीछे एम एम कीरावनी हैं।

नॉमिनेशन के बाद से ही हर किसी को इस पल का इंतजार था। सोशल मीडिया पर भी नाटू नाटू टॉप ट्रेंडिंग बना हुआ है। नाटू नाटू को अवॉर्ड मिलते ही पूरा देश गर्व से तालियां बजा रहा है।

मेकर्स ने RRR मूवी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर जीत की खुशी जताई है। उन्होंने लिखा- 'हम धन्य हैं कि आरआरआर सॉन्ग नाटू-नाटू के साथ बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी में भारत का पहला ऑस्कर लाने लाने वाली पहली फीचर फिल्म है। कोई भी शब्द इस अलौकिक पल को बयां नहीं कर सकते। दुनिया भर में हमारे सभी फैंस को इसे समर्पित करते हैं। धन्यवाद।'

बता दें कि ऑस्कर अवॉर्ड नाइट में सिंगर्स राहुल सिप्लिगुंज और काल भैरव ने स्टेज पर आरआरआर के 'नाटू नाटू' पर लाइव परफॉर्मेंस दी। इस गाने को एमएम कीरावणी ने कंपोज किया है। चंद्रबोस ने इसके लिरिक्स लिखे हैं। वहीं ये सॉन्ग एक्टर राम चरण और जूनियर एनटीआर पर फीचर किया गया है।

More from Filmibeat

Read more about: naatu naatu oscars 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X