RRR से Naatu Naatu ने जीता गोल्डन ग्लोब अवार्ड, शाहरुख खान ने राजामौली को अपने स्टाइल में दी खास बधाई

Recommended Video
Shahrukh Khan congratulates SS Rajamouli: एसएस राजामौली की फिल्म RRR ने इतिहास रच रही है। लॉस एंजिल्स में आयोजित 80वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में RRR के गाने 'नाटू नाटू' ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवार्ड जीता है। ये सिर्फ फिल्म की टीम नहीं, बल्कि पूरे भारतीय सिनेमा के लिए गर्व की बात है। इस मौके पर सभी सिनेमाप्रेमी खुशी से झूम रहे हैं।
फिल्म इंडस्ट्री भी RRR की पूरी टीम को शुभकामनाएं भेज रही हैं। वहीं, इस खुशी को सेलिब्रेट करते हुए पठान स्टार शाहरुख खान ने भी फिल्ममेकर एसएस राजामौली को और RRR की पूरी टीम को बधाई देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है।
बीते दिन राजामौली ने शाहरुख की फिल्म पठान के ट्रेलर की तारीफ करते हुए एक ट्विट किया था। उन्होंने लिखा था- The trailer looks fab👌🏽 The King returns!!! Lots of ❤ @iamsrk . All the best to the entire team of Pathaan.
अब शाहरुख ने इसी ट्विट पर रिप्लाई देते हुए उन्हें RRR के लिए बधाई दी है। किंग खान ने लिखा- Sir just woke up and started dancing to Naatu Naatu celebrating your win at Golden Globes. Here's to many more awards & making India so proud!!
फैंस इनकी ट्यूनिंग देखकर बेहद उत्साहित हैं। बीते दिन राम चरण ने भी फिल्म पठान के ट्रेलर को शेयर किया था। जिस पर शाहरुख ने जवाब देते हुए लिखा था कि.. "थैंक यू सो मच मेगा पावर स्टार राम चरण। जब आपकी आरआरआर टीम भारत में ऑस्कर लाए, तो कृपया मुझे उसे टच करने दें।"
RRR दुनियाभर में धूम मचा रही है। बता दें कि नाटू-नाटू के साथ नॉमिनेशन में टेलर स्विफ्ट का गाना 'कैरोलीना', Guillermo del Toro's Pinocchio का गाना 'ciao papa', 'टॉप गनः मैवरिक' का गाना 'होल्ड माय हैंड', लेडी गागा, ब्लडपॉप और बेंजामिन राइस का गाना 'लिफ्ट मी अप' था। लेकिन इन सभी को पीछे छोड़ते हुए RRR फिल्म के गाने ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है।


Click it and Unblock the Notifications











