TRAILER: अक्षय कुमार का तगड़ा पंच + धाकड़ हीरोइन.. ये है 'नाम शबाना'

तापसी पन्नू, अक्षय कुमार स्टारर फिल्म नाम शबाना का नया ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यहां देंखे फिल्म का दूसरा ट्रेलर।

By Neeti

तापसी पन्नू, अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'नाम शबाना' का नया ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। बता दें, पहली ट्रेलर जितनी धाकड़ थी, यह दूसरी ट्रेलर भी उससे कम नहीं। ट्रेलर की शुरुआत पिछली फिल्म 'बेबी' से होती है.. जिसे देखकर दर्शक काफी उत्साहित होंगे।

बता दें, नाम शबाना.... एक प्रीक्वल फिल्म है। जहां बेबी से पहले की कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म में मेनलीड तापसी पन्नू हैं, जबकि अक्षय कुमार, मनोज बाजपेयी, अनुपम खेर, राणा डुग्गुबाती भी अहम किरदारों में दिखेंगे। नाम शबाना 31 मार्च को रिलीज हो रही है। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं शिवम नायर, जबकि प्रोड्यूसर हैं नीरज पांडे।

पहले खबर थी कि फिल्म में अक्षय कुमार का सिर्फ कैमियो है। लेकिन बता दें, फिल्म में उनका सिर्फ कैमियो नहीं.. बल्कि आधे घंटे का फुल दमदार किरदार है। इंटरवल से थोड़ा पहले वे फिल्म में जोरदार तरीके से एंट्री लेते हैं और इंटरवल के बाद फिल्म में छा जाएंगे।

यहां देंखे फिल्म नाम शबाना का ट्रेलर-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X