मौनी रॉय दुबई के इस शख्स को दे बैठी हैं दिल, जल्द कर सकती हैं शादी!

नागिन फेम मौनी रॉय इन दिनों शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। गोल्ड फिल्म से डेब्यू करने वाली मौनी रॉय को लेकर खबरें आ रही हैं कि वह जल्द ही शादी कर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर सकती है। मीडिया में जारी खबरों की मानें तोवह दुबई बेस्ड बैंकर सूरज नांबियार को दिल बैठी हैं और ये कपल जल्द ही शादी करने को लेकर विचार कर रहा है। खैर दोनों ने इसे लेकर फिलहाल कोई जानकारी फैंस के साथ शेयर नहीं की है।

Recommended Video

Mouni Roy अपने Boyfriend संग करने वाली हैं Wedding | Mouni Roy Wedding Update | Filmibeat

टाइम्स ऑफ इंडिया रिपोर्ट के जरिए कहा जा रहा है कि सूरज नांबियार के परिवार के मौनी रॉय बहुत करीबी हैं। अब ये कपल अपने रिश्ते को नए मोड़ पर ले जाना चाहता है। वेबसाइड को सूत्रों के हवाले से पता चला है कि मौनी और सूरज एक साथ काफी सहज महसूस करते हैं, दोनों ही एक दूसरे के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। ऐसे में दोनों ने जिंदगी को नये मोड़ पर ले जाने का विचार किया है। हालांकि मौनी रॉय व सूरज नांबियार की ओर से किसी भी तरह की ऑफिशियल जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई हैं।

दुबई में वेकेशन की फैन

दुबई में वेकेशन की फैन

मौनी रॉय अक्सर दुबई में वेकेशन के लिए पहुंचती हैं। यहां विजिट करना एक्ट्रेस काफी पसंद करती हैं। आए दिन वह अपनी हॉलीडे फोटो को लेकर चर्चा में रहती हैं।

मौनी रॉय का नागिन सीरियल

मौनी रॉय का नागिन सीरियल

बता दें एकता कपूर के सीरियल नागिन से मौनी रॉय को खासा चर्चा मिली। वह इस सीरियल से घर घर में फेमस हुईं और उन्हें फिल्मों के ऑफर आने लगे।

डेब्यू ही अक्षय कुमार के साथ

डेब्यू ही अक्षय कुमार के साथ

मौनी रॉय ने बॉलीवुड में डेब्यू अक्षय कुमार के साथ फिल्म गोल्ड से किया था। ये फिल्म सौ करोड़ के क्लब में शामिल हुई थी।

मौनी रॉय की अपकमिंग फिल्म

मौनी रॉय की अपकमिंग फिल्म

मौनी रॉय की आने वाली फिल्म की बात करें तो वह जल्द ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ ब्रह्मास्त्र में नजर आएँगी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी दिखेंगे जिसे अयान मुखर्जी निर्देशित कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X