किसने बोला कि मैरड वोमन को फिल्मों में काम नहीं मिलता: माधुरी दीक्षित
एक प्रमोशनल इवेंट में बात करते हुआ माधुरी ने कहा कि जो लोग यह सोचते हैं कि शादी के बाद एक अभिनेत्री का करियर खत्म हो जाता है तो उन्हें मैं बता दूं कि वह गलत सोचते हैं। मेरा मानना है कि विवाहिताओं को हमेशा फिल्में मिली हैं। शर्मिला टैगोरजी ने शादी के बाद भी काम किया, मीना कुमारी और राखी ने भी शादी के बाद काम किया।
यह बात सिर्फ मिथक है जो हमेशा सही नहीं होता। हां कुछ अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने फिल्मों से ब्रेक लिया, लेकिन शादी के बाद काम न करना उनका स्वयं का निर्णय था।"
मालूम हो कि माधुरी ने हमेशा से बॉलीवुड में परंपराओं को तोड़कर अपनी जगह बनायी है। अपनी मेहनत के बल पर बॉलीवुड क नंबर वन अभिनेत्री रह चुकीं माधुरी दीक्षित ने उस समय इंडस्ट्री में जगह बनायी जब केवल नंबर वन के सिंहासन पर दक्षिण भारतीय अभिनेत्रियों का वर्चस्व हुआ करता था।
करियर के शीर्ष पर माधुरी ने परिवार की मर्जी से 1999 में डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी कर ली और फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया।
पूरे दस साल बाद माधुरी ने फिल्मों में वापसी की। आज वह दो प्यारे बच्चों अरिन और रायन की मम्मी हैं। वह साल 2011 में भारत लौट आईं और वापस फिल्मों में सक्रिय हो गयी हैं।
कहा जा रहा है कि आने वाली फिल्म 'डेढ़ इश्किया' का किरदार खास माधुरी को ही ध्यान में रखकर लिखा गया है। यह फिल्म 10 जनवरी को प्रदर्शित होगी।


Click it and Unblock the Notifications
