LEAKED: दिसंबर में होना है धमाका लेकिन अब एक और डीटेल हो गई वायरल!
Recommended Video

हाल ही में पद्मावती से दीपिका पादुकोण का गाना घूमर रिलीज़ हुआ और अब गाने की कई डीटेल्स भी बाहर आ गई हैं। दरअसल, गाने में दीपिका पादुकोण के साथ एक और रानी पर सबकी नज़रें टिकी रहीं।
और अब ये बाहर आ चुका है कि ये कौन है। दरअसल, शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म में, अनुप्रिया गोयनका ने सबका ध्यान खींचा।

दरअसल, शाहिद के किरदार राजा रतन सिंह की दो बीवियां हैं - नागमती और पद्मावती। दोनों के बीच में दुश्मनी है क्योंकि नागमती शाहिद की पहली पत्नी हैं।
अनुप्रिया हाल ही में आए मिंत्रा के एड में लेस्बियन किरदार में देखा गया है। वहीं उन्हें अर्जुन रामपाल स्टारर डैडी और जॉन अब्राहम - वरूण धवन स्टारर ढिशूम में भी देखा गया था।
घूमर में भी अनुप्रिया वाकई बहुत सुंदर लग रही हैं। वैसे ये पहली बार नहीं है कि जब इस तरह, शाही अंदाज़ में कोई हीरोइन इतनी खूबसूरत लगी हो।


Click it and Unblock the Notifications











