..................... Myra Rampal- पहली बार रैंप पर अर्जुन रामपाल की बेटी ने दिखाए हुस्न के जलवे Myra Rampal- Arjun Rampal's daughter showed her beauty on the ramp for the first time - Hindi Filmibeat

Myra Rampal- पहली बार रैंप पर अर्जुन रामपाल की बेटी ने दिखाए हुस्न के जलवे, एक्टर ने लिखा ऐसा पोस्ट!

arjun rampal, myra rampal

अर्जुन रामपाल ने काफी समय से किसी फिल्म में काम नहीं किया है और लगातार वो अपना पर्सनल लाइफ को लेकर बिजी हैं। हालांकि उनकी बेटी को लेकर इस वक्त चर्चा है और अर्जुन रामपाल भी इसी को लेकर खबरों का हिस्सा हैं। दरअसल अर्जुन रामपाल और उनकी एक्स वाइफ मेहर जेसिया की बेटी मायरा रामपाल ने हाल ही में एक नई शुरुआत की है और इसको लेकर पापा काफी खुश गुए हैं।

जी हां, मायरा ने रैंप पर अपना डेब्यू किया है और इसी को लेकर अर्जुन रामपाल ने एक पोस्ट करते हुए बेटी की तारीफ की है। अर्जुन रामपाल ने रैंप पर चल रही मायरा की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा,

''अरे मेरी भव्य छोटी राजकुमारी, अपने पहले रनवे पर चली। वो भी #christiandior के लिए सबसे अच्छी बात ये थी कि ये सब उन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर किया। ऑडिशन से लेकर फिटिंग तक। सभी टफ प्रतियोगिता से चुने जाने के लिए। उसने हम सभी को बहुत गौरवान्वित किया है। उसकी और सफलता, प्यार और खुशी की कामना करता हूं। बधाई हो।''

जैसे ही अर्जुन रामपाल का ये पोस्ट सामने आया इसपे कई लोग रिएक्ट कर रहे हैं और कई सितारों ने भी मायरा रामपाल को बधाई दी है। प्रीति जिंटा ने लिखा, ''बहुत खूब ! बधाई हो @myra_rampal तुम इतनी जल्दी बड़ी हो गईं और इतनी खूबसूरत हो गई हो, भगवान भला करे।''

इसके अलावा सुनील शेट्टी ने भी हार्ट इमोजी साझा की है। इसके अलावा अर्जुन रामपाल के फैंस भी लगातार इस तस्वीर पर रिएक्ट कर रहे हैं। बता दें कि अर्जुन रामपाल भी एक शानदार मॉडल रहे हैं।

Read more about: arjun rampal myra rampal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X