..................... My wife would be like Yami Gautam, says Varun Dhawan - Hindi Filmibeat

Oooo.. वरूण धवन चाहते हैं यमी गौतम जैसी WIFE

वरूण धवन अपनी फिल्म 'बदलापुर' को लेकर बेहद उत्साहित हैं। लेकिन एक मिनट..सिर्फ फिल्म ही नहीं, बल्कि वरूण आजकल अपनी को-स्टार यमी गौतम की भी काफी तारीफ करते सुनाई देते हैं। इसी तारीफों के बीच वरूण ने अचानक अपनी मन की बात रखते हुए कहा कि, जो भी पत्नी होगी, उसे यमी जैसी ही होनी चाहिए।

गौरतलब है कि, फिल्म बदलापुर में वरूण धवन, यमी गौतम, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और दिव्या दत्ता मुख्य किरदारों में हैं। इस फिल्म में दर्शक पहली बार वरूण की एंग्री मैन वाली छवि देखेंगे, जिसे लेकर वरूण काफी खुश हैं। अभी तक लगभग अपनी सभी तीन फिल्मों में वरूण ने चॉकलेटी भूमिकाएं ही निभाई है।

वहीं, जब यमी गौतम से मिलने की बात आई तो, एक अंग्रेजी अखबार को इंटरव्यू देते हुए वरूण ने कहा कि डाइरेक्टर श्रीराम राघवन चाहते थे कि मैं यमी के साथ एक कंफर्ट लेवल लाऊं। जिसके लिए उन्होंने हमें साथ समय गुजारने की सलाह दी। वरूण ने कहा कि, सच तो यह है कि शूटिंग के साथ मुझे यमी के प्रति एक लगाव सा हो गया है। इसीलिए मुझे लगता है कि मेरी पत्नी को यमी गौतम जैसी होनी चाहिए।

इस फिल्म में वरूण एक 27 साल के युवक की भूमिका निभा रहे हैं। जो कि काफी एग्रेसिव और डार्क है। वहीं, फिल्म के ट्रेलर में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की भी काफी तारीफ की जा रही है। बदलापुर 20 फरवरी को रिलीज होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X