..................... My wife never gets insecure said serial kisser' Emraan Hashmi | 'मेरी बीवी को मेरी चूमा-चाटी से दिक्कत नहीं' - Hindi Filmibeat

'मेरी बीवी को मेरी चूमा-चाटी से दिक्कत नहीं'

सीरयल किसर के नाम से मशहूर इमरान हाशमी के सितारे इस समय बुलंदी पर है। दौलत, शौहरत उनके कदम चूम रही है। अपनी सफल फिल्मों के जरिये ही आज इमरान हाशमी ने अपने ऊपर से वो तमगा भी हटा दिया है जिसमें उनको कहा जाता था कि वो केवल भट्ट कैंप की ही फिल्मों से सफलता हासिल कर सकते हैं। लेकिन नहीं भट्ट कैंप से इतर भी इमरान ने हिट फिल्में देकर अपनी प्रतिभा को साबित किया है।

अपनी सक्सेस के पीछे अपनी पत्नी का हाथ मानने वाले इमरानने कहा कि उनसे ज्यादा उनकी पत्नी परवीन शाहानी को उन पर भरोसा है। इमरान ने कहा कि मेरी फिल्मों के बेड सीन और किसिंग सीन को लेकर मेरी पत्नी ने कभी भी मुझसे झगड़ा नहीं किया।

वो बहुत ही मैच्योर है। उसे पता है कि फिल्म की कहानी के हिसाब से सबकुछ होता है। मैं इस बात के लिए उसका दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। उसकी जगह शायद कोई और होता तो शायद मुझे बहुत पहले ही छोड़ चुका होता। आपको बता दें कि इमरान एक बेटे के पिता भी है।

फिलहाल इन दिनों इमरान आने वाली फिल्म एक थी डायन.. के प्रमोशन में बिजी है। फिल्म 18 अप्रैल को रिलीज हो रही है। फिल्म में उनके साथ तीन अभिनेत्रियां काल्कि कोचलिन, हुमा कुरैशी और कोंकणा सेन शर्मा काम कर रही हैं। फिल्म की निर्माता एकता कपूर हैं। फिल्म के सह निर्माता विशाल भारद्वाज हैं। फिल्म में हुमाकुरैशी के साथ इमरान के काफी हॉट सींस हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X