अंतरंग दृश्‍यों से मेरी बीवी को कोई शिकायत नहीं: इमरान हाशमी

मुंबई। बतौर 'सीरियल किसर' फिल्‍मों में अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता इमरान हाशमी का कहना है कि मेरी इस छवि से मेरी पत्‍नी को कोई शिकायत नहीं है। अगर ऐसा कुछ होता तो वह कब का मुझे छोड़ के जा चुकी होती। इमरान का मानना है कि करियर के शुरूआती वर्षों में इस तरह के सीन करना उनके लिए एक मुश्किल काम था पर आज फिल्‍म की जरूरत पर कोई भी अभिनेता इंटीमेट सीन देता है। दर्शक भी अब इसे स्‍वीकार कर रहे हैं।

इमरान ने अब तक के अपने करियर में 30‍ फिल्‍में की हैं जिसमें से वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई और शंघाई जैसी अलग फिल्‍में भी रही है। इमरान की आने वाली फिल्‍म 'एक थी डायन' है। इमरान का कहना है कि मैंने अपने करियर में वैसी फिल्‍में की जैसी कि मैं करना चाहता था। अब सिनेमा बदल रहा है और मैं इस बदलाव का हिस्‍सा बनकर खुश हूं। कई बार कुछ फिल्‍में दर्शकों को पसंद नहीं आती हैं लेकिन वह अच्‍छा व्‍यवसाय करती हैं।

आने वाली फिल्‍म 'एक थी डायन' में इमरान हाशमी, कोंकणा सेन शर्मा, हुमा कुरैशी और कल्कि कोचलीन के साथ दिखाई देंगे। यह फिल्‍म 19 अप्रैल को रिलीज हो रही है। इमरान ने अपने फिल्‍म करियर का प्रारम्‍भ 2003 में 'फुटपाथ' फिल्‍म से किया था। इस समय वह कुछ अन्‍तर्राष्‍ट्रीय प्रोजेक्‍ट्स भी देख रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X