सैफ की कमजोरी करीना नहीं घड़ियां हैं
बॉलीवुड के छोटे नवाब यानी सैफ अली खान की कमजोरी उनकी छोटी बेगम यानी करीना कपूर नहीं बल्कि वो घड़ी है जिसे कि उन्हें अब्बाजान मंसूर अली खान पटौदी ने दी थी। यह बात खुद सैफ मियां ने लोगों के सामने कहीं। लेकिन इस बात के लिए वह बॉलीवुड को जिम्मेदार ठहराते हैं क्योंकि बॉलीवुड की वजह से ही उनके पास घड़ियों का कलेक्शन हो पाया है और आलम यह है कि उनके पास आज करीब सैकड़ों घड़ियां हैं।
सैफ के पास आज विंटेज ओमेगा से लेकर लेंज ऐंड सॉनी, पाटेक फिलिपी, जैगर लीकोल्तर, आइडब्ल्यूसी, ओमेगा और रॉलेक्स तक के सारे महंगे कलेक्शन मौजूद हैं। हालांकि सैफ ने कहा कि करीना मेरी पसंद ना पसंद को बहुत अच्छी तरह से जानती है इसलिए उसने ने भी मुझे बहुत सारी घड़ियां गिफ्ट की है। जिसके लिए मैं उसको हमेशा थैक्यूं बोलता हूं।
ऐसा नहीं है कि सैफ अली खान के साथ ही ऐसा होता हैं। फिल्मी दुनिया के ऐसे बहुत सितारे हैं जिनकी कोई ना कोई कमजोरियां होती हैं। जिसके बिना वह अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं और अपने इस शौक के लिए वह बहुत सारे पैसे भी खर्च करते हैं।
आईये आपको बताते हैं ऐसे ही चुनिंदा सितारों के चुनिंदा शौक के बारे में


Click it and Unblock the Notifications











