मेरी चाल ने मुझे डॉ. डांग बनाया : अनुपम
अभिनेता अनुपम खेर ने खुलासा किया है कि उन्हें अपनी चाल की वजह से फिल्मकार सुभाष घई की 1986 में प्रदर्शित हुई फिल्म 'कर्मा' में डॉ. डांग की महत्वपूर्ण भूमिका मिली थी। 58 वर्षीय अनुपम ने यहां अभिनय संस्थान एक्टर प्रीपेयर्स में कहा, "मैं एक पार्टी में गया था और अपनी कार की ओर चलकर जा रहा था। सुभाषजी मुझे एक दरवाजे से दूसरे दरवाजे की ओर आते हुए देख रहे थे और उन्होंने कहा, 'कल मेरे दफ्तर में आइए।"'

उन्होंने कहा, "मैं पहले ही हर किसी से काम मांग रहा था। इसलिए मैं अगले दिन उनके दफ्तर पहुंच गया और उन्होंने कहा, 'आप मेरी फिल्म में मुख्य खलनायक का किरदार निभा रहे हैं।' मैं चकित था और मैंने कहा कि मैंने पहले कभी खलनायक की भूमिका नहीं की है। उन्होंने कहा, 'मैंने तुम्हारी चाल देखी है और मैं चाहता हूं कि मेरा खलनायक इसी तरह चले।"'
'कर्मा' में दिलीप कुमार व नूतन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, नसीरुद्दीन शाह, पूनम ढिल्लन, श्रीदेवी, दारा सिंह, शक्ति कपूर व टॉम अल्टर ने भी इसमें अभिनय किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications