माधुरी ने मेरे गाने हमरी अटरिया.. को लाजवाब बना दिया: रेखा भारद्वाज
जितना ही खूबसूरत इस गाने में माधुरी का डांस है उतना ही खूबूसरत इसे गाया भी गया है, इस गाने को आवाज देने वाली पाश्र्व गायिका रेखा भारद्वाज ने खुद कहा है कि उनकी आवाज माधुरी की आवाज के लिए बेहतर है। लोग हमारी जुगलबंदी पसंद करते हैं। मेरे ख्याल से मेरी आवाज उन्हें फबती है। मेरी आवाज उनके नृत्य और भाव भंगिमाओं पर फिट बैठती है।
रेखा ने माधुरी पर फिल्मायें इस फिल्म के दो गाने गाये हैं। दोनों ही गीत 'हमारी अटरिया पे' और 'जगावे' गुलजार ने लिखे हैं। बहुतों को लगता है कि गाने चुनने के मामले में रेखा बेहद नकचढ़ी हैं लेकिन उनका है कि यह निर्णय संगीत निर्देशकों पर निर्भर करता है।उन्होंने कहा, "गीतों का चयन गायक नहीं करते हैं यह पूरी तरह संगीत निर्देशकों पर निर्भर होता है। संगीत निर्देशक ही उनके गीतों को चुनते हैं।"
इससे पहले रेखा ने फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में माधुरी दीक्षित के विशेष गीत 'घाघरा' को अपनी आवाज दी थी जो कि इस साल के हिट नंबर में से एक है।गौरतलब है कि विशाल भारद्वाज निर्मित फिल्म 'डेढ़ इश्किया' की कहानी बेगम पारा यानी माधुरी दीक्षित को ध्यान में रखकर लिखी गयी हैं, जिसके ही कारण अभिषेक चौबे के निर्देशन से सजी यह फिल्म मोस्ट अवेटड फिल्मों में से एक हैं।
फिल्म में माधुरी के साथ नासिरूद्दीन शाह, हुमा कुरैशी और अरशद वारसी हैं। फिल्म सुपरहिट फिल्म इश्कियां की सीक्वेल है।


Click it and Unblock the Notifications












