मेरा बेटा अभी निर्देशन में रूचि ले रहा है: सनी देओल

मुंबई। काफी समय बाद अभिनेता सनी देओल की एक साथ कई फिल्‍में आ रही है, उनकी 'अस्‍सी मोहल्‍ला' बनकर तैयार है, वहीं 'आई लव न्‍यूयॉर्क' जल्‍द ही रिलीज होने वाली है। इन फिल्‍मों के अलावा वह 'सिंह साहब द ग्रेट' और 'यमला पगला दीवाना' के सीक्‍वेल में भी दिखाई देंगे। 2011 में आयी फिल्‍म यमला पगला दीवाना में सनी के बेटे करन असिस्‍टेंट डायरेक्‍टर है। इस बारे में सनी का कहना है कि मेरा बेटा अभी सिर्फ फिल्‍म डायरेक्‍शन में ही रूचि ले रहा है, मैं चाहता हूं कि बतौर हीरो लांच होने से पहले उसे सिनेमा के अन्‍य पहलुओं का भी बेहतर ज्ञान हो जाय। वह लीड हीरो के रूप में लांच होने के लिए खुद ही निर्णय लेगा।

यमला पगला... के बारे में सनी का कहना है कि इसके सीक्‍वेल की कहानी पिछली फिल्‍म से एकदम अलग है। यह एक हिट फिल्‍म थी, अत: हमने इसका सीक्‍वेल बनाने का निर्णय लिया। फिल्‍म में एक विदेशी एक्‍ट्रेस क्रिस्‍टीना कीवा को लांच करने पर सनी का कहना है कि अब बॉलीवुड ग्‍लोबल हो चुका है। इसके साथ ही अब हिंदी दर्शक भी इन बदलावों को स्‍वीकार कर रहे हैं।

अपनी आने वाली फिल्‍म 'सिंह साहब द ग्रेट' के बारे में सनी देओल ने बताया कि इसमें आज के भ्रष्‍टाचार को दिखाया गया है, फिल्‍म के निर्देशक अनिल शर्मा जी हैं। इसके पहले अनिल, सनी की सुपर हिट फिल्‍म 'गदर एक प्रेम कथा' का भी निर्देशन कर चुके हैं। अनिल के साथ काम करना सनी के लिए काफी सहज होता है। सनी के अनुसार जब उन्‍होने मेरे सामने फिल्‍म का प्रस्‍ताव रखा था तभी मैंने हां कर दी थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X