आजाद मेरी फिल्में देखकर रोने लगता है - आमिर खान

By Shweta

आमिर खान अपने प्रोफेशनल लाइफ में जितने परफेक्शनिस्ट हैं उतने ही वो अपनी निजी जिंदगी में भी हैं। आमिर खान कितने भी व्यस्त हो अपने बच्चों के लिए समय निकाल ही लेते हैं। अगर वो कभी लंबे समय तक आउटडोर शूट के लिए जाते हैं तो अपने परिवार को साथ लेकर जाते हैं।

आमिर खान फिलहाल सीक्रेट सुपरस्टार के प्रमोशन में जोर-शोर से लगे हुए हैं। हाल में प्रमोशन के दौरान आमिर खान से पूछा गया कि 25 सालों से इंडस्ट्री में होने के बाद वो बच्चों को मिलने वाली लाइमलाइट को कैसे हैंडल करते हैं।

my-son-azad-rao-khan-starts-crying-when-he-sees-my-films-says-aamir-khan

आमिर खान ने कहा कि "इससे मैं पिछले 23 साल से डील कर रहा हूं। जब जुनैद का जन्म हुआ था तब भी हमें चिंता थी कि हम नॉर्मल लाइफ कैसे दे पाएंगे लेकिन हमने पूरी कोशिश की उसे नॉर्मल जिंदगी दें। मुझे ये देखकर बड़ी खुशी होती है कि जुनैद और ईरा बहुत ही अच्छे हैं। दोनों बहुत ही केयरिंग है और उम्मीद करता हूं कि आजाद भी ऐसा ही होगा।"

जब आमिर खान से पूछा गया कि वो आजाद का उनकी फिल्मों को देखकर क्या रिएक्शन होता है। इसपर आमिर खान ने कहा कि "मुझे नहीं लगता कि उसने कभी पूरी फिल्म देखी है। वो पार्ट्स में फिल्में देखता है। मुझे स्क्रीन पर देखकर वो घबड़ा जाता है। पीके में मुझे पिटते देखकर वो जोर शोर सो रोने लगा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X