डायरेक्टर की हिरोईन करीना ने कहा पत्रकारिता टफ काम
प्रकाश झा की बहुचर्चित फिल्म सत्याग्रह का हाल ही में पहला पोस्टर जारी किया गया जिसमें फिल्म की पूरी टीम मौजूद थी। फिल्म के बारे में बात करते हुए फिल्म की अभिनेत्री करीना कपूर ने माना कि मीडिया में काम करना काफी टफ है और एक पत्रकार का काम कठिन और मुश्किल होता है।
वनइंडिया की पत्रकार सोनिका मिश्रा ने उनसे पूछा कि आप ने इस फिल्म में पत्रकार की भूमिका की है, इस बारे में आप क्या कहना चाहेंगी तो करीना ने कहा कि उन्हें खुशी है कि वो फिल्म में एक पत्रकार के रोल में हैं। पत्रकार का काम काफी कठिन होता है, गर्मी, बरसात या फिर कितनी मुश्किलें क्यों ना हो उन्हें अपनी खबर कवर करने के लिए जाना ही होता है?मेरे लिए यह सब सोचना ही काफी कठिन हैं।
फिल्म के बारे में बात करते हुए करीना ने कहा कि मुझे खुशी है कि फिल्म में यासमीन के किरदार के लिए झा साहब ने मेरे बारे में सोचा इसलिए मैंने सिर्फ वो ही किया जो कि उन्होंने मुझे करने के लिए कहा। वैसे भी मैं डायरेक्टर की ही हिरोईन हूं। वैसे इससे पहले करीना के लिए यह बात हिरोईन के डायरेक्टर मधुर भंडारकर भी कह चुके हैं।
आईये आपको बताते हैं सत्याग्रह के बारे में दिलचस्प बातें..


Click it and Unblock the Notifications











