दबंग 2 की तैयारी में जुटी मलाइका

इसलिए वह चाहती थीं कि वे अपनी पति की इस तमन्ना को पूरी करें। यही वजह है कि जब उन्हें पता चला कि वे निर्देशन करना चाहते हैं और वह भी फिल्म दबंग 2 से वह इस पारी की शुरुआत करना चाहते हैं तो वह बेहद खुश हो गयीं और खुशी में उन्होंने ऐलान किया है कि वह भी एक्टिंग करना चाहती हैं।
अब तक वह फिल्मों में सिर्फ आयटम गीतों में ही नजर आती रही हैं। लेकिन वह मानती हैं कि वह अच्छी अदाकारा भी साबित हो सकती हैं। अगर उनसे कोई निर्देशक एक्टिंग कराना चाहें तो वह खुशी खुशी इस ऑफर को स्वीकारेंगी। मलायका के इस बात से यही अनुमान लगाया जा रहा है कि दबंग 2 में मलायका एक्टिंग करती नजर आनेवाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications











