..................... My role in 3G beyond looking glamorous: Sonal Chauhan | 3G में केवल बिकनी पहन कर गाना नहीं गाया: सोनल चौहान - Hindi Filmibeat

3G में केवल बिकनी पहन कर गाना नहीं गाया: सोनल चौहान

जन्नत फिल्म से रूपहले पर्दे पर कदम रखने वाली अभिनेत्री सोनल चौहान लंबे अरसे के बाद अभिनेता नील नितिन मुकेश के साथ फिल्म 3जी से रूपहले पर्दे पर दिखने वाली हैं।

अपने रोल के बारे में तारीफ करते हुए सोनल ने कहा कि उनका रोल फिल्म में बिकनी पहकर गाना गाना नहीं है बल्कि मेरे रोल से कहानी आगे बढ़ती है। शांतनु छिब्बर और शीर्षक आनंद निर्देशित डरावनी फिल्म '3जी' 15 मार्च को रिलीज होगी।

इससे पहले सोनल ने यह कह कर सबके चौंका दिया था कि उनका कोई डाइट चार्ट नहीं है। सोनल हर वो चीज खाती है जो उनका मन करता है। रेगुलर एक्सरसाइज पर ध्यान देने वाली अभिनेत्री सोनल ने फिल्म में बिकनी पहनी है। जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं।

फिल्म के हीरो नील नीतिन मुकेश की भी सोनल ने जमकर तारीफ की। सोनल ने कहा कि नील के साथ काम करके मजा आया, वो बहुत अच्छे कलाकार हैं। उम्मीद करती हूं कि लोग हमारी जोड़ी को जरूर पसंद करेंगे।

सोनल ने कहा कि यह एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म है जिसमें एक बढ़िया संदेश है जिसे लोग जरूर पसंद करेंगे। फिल्म के प्रोमो से लोगों ने अंदाजा लगा लिया है कि फिल्म में इंटिमेंट सींस की भरमार है तो उनके लिए मैं बता दूं कि फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X