रील मदर के फैन हुए अर्जुन, कहा काफी स्मार्ट हैं मॉम
अर्जुन ने अमृता की तारीफ करते हुए कहा कि "वह काफी स्मार्ट अभिनेत्री हैं।"
दरअसल चार फिल्म पुराने अभिनेता अर्जुन कपूर की पर्दे पर मम्मी बनी हैं अभिनेत्री अमृता सिंह। अस्सी के दशक की हिट अभिनेत्रियों में से एक अमृता सिंह ने अर्जुन की दो फिल्मों औरंगजेब और '2 स्टेटस' में उनके साथ काम किया है। अर्जुन अपनी इस रील मदर से बहुत ज्यादा इंप्रेस हैं तभी तो वो हर जगह उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।
रियल रोमांस करते हुए अगर पापा आ जाएं तो शरमा जाउंगा- अर्जुन कपूर
अर्जुन ने अमृता की तारीफ करते हुए कहा कि "वह दुनिया की सबसे सहज और स्मार्ट अभिनेत्री हैं। हां शूटिंग शुरू होने से पहले वह घबरा जरूर जाती हैं, लेकिन जैसे कैमरा ऑन होता है, वह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करती हैं और हमसब हैरान रह जाते हैं कि उन्होंने कैसे किया। वह बेहद स्वभाविक हैं और बहुत ज्यादा फिक्र नहीं करतीं। मैं तो उनसे बहुत ज्यादा प्रभावित हूं, वो एक बहुत अच्छी इंसान भी हैं, जिनके साथ मैं बार-बार काम करना चाहता हूं।'
मालूम हो कि अभिषेक बर्मन निर्देशित फिल्म '2 स्टेटस' में अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। फिल्म मशहूर उपन्यासकार चेतन भगत के नॉवेल '2 स्टेटस' पर आधारित है। फिल्म पंजाबी और तमिल परिवार के रिश्ते की कहानी है। जिसमें अमृता सिंह पंजाबी महिला बनी हैं जबकि आलिया की तमिल मां का रोल नंबे के दशक की जानी-मानी अभिनेत्री रेवती ने प्ले किया है। फिल्म 18 अप्रैल को रिलीज हो रही है।
गौरतलब है कि अर्जुन कपूर फिल्ममेकर बोनी कपूर और दिवंगत मोना शूरी कपूर के बेटे हैं। अर्जुन जब छोटे थे तभी बोनी ने मोना को छोड़कर श्रीदेवी से शादी कर ली थी। मोना शूरी को कैंसर था जिसकी वजह से साल 2012 में मात्र 48 साल में उनकी मौत हो गयी। बोनी से अलग होने के बाद भी मोना अपने दोनों बच्चों अर्जुन और अंशुला के साथ अपने सास-ससुर के घर पर रहती थीं।


Click it and Unblock the Notifications












