सबको लगता था कि मैं एक्टिंग नहीं कर सकता हूं, कोई डायरेक्टर नहीं मानता था - अक्षय कुमार
अक्षय कुमार स्वच्छता अभियान के ब्रांड एंबैज़डर हैं और वर्ल्ड टॉयलेट डे के मौके पर अक्षय कुमार एक इवेंट में हिस्सा लेने पहुंचे। अक्षय कुमार ने बॉलीवुड में अपने शुरूआती दिनों में एक्शन फिल्में करने का राज़ खोला। अक्षय ने बताया कि जब मैं बॉलीवुड में आया तो कई प्रोड्यूसर ऐसे थे जिनका मानना था कि मैं एक्टिंग नहीं कर सकता।
अक्षय ने बताया कि उनके डायरेक्टर को भी लगता था कि वो एक्टिंग नहीं कर पाएंगे। अक्षय का कहना था, "मैंने आज तक लगभग 135 - 140 फिल्में की हैं लेकिन मेरे करियर के शुरूआती दिनों में मैंने केवल एक्शन फिल्में की हैं क्योंकि मेरे प्रोड्यूर और डायरेक्टर ये मानने को तैयार ही नहीं होते थे कि मैं एक्टिंग कर पाउंगा। इसलिए मुझसे केवल एक्शन करवाया जाता था।"

अक्षय ने आगे बताया, " एक्शन फिल्में करते करते धीरे धीरे मैं दूसरे जॉनर की फिल्में करने लगा। धीरे धीरे मैं कॉमेडी फिल्मों में उतरा। उसके बाद रोमांस पर अपना हाथ ट्राई किया और तब कहीं जाकर मुझे समाज की दिक्कतों से जुड़ी फिल्में और विषय प्रधान फिल्में मिलना शुरू हुईं।


Click it and Unblock the Notifications











