मैं जिस फिल्म में काम करता हूं, वह हिट हो ही जाती है: शाहरुख
इन दिनों शाहरूख खान अपनी आने वाली फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर' के प्रमोशन में खासा व्यस्त हैं। फिल्म के प्रचार के लिए शाहरूख और फिल्म की पूरी टीम अमेरिका में स्लैम टूर कर रहे हैं। अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए किंग खान ने कहा कि यह लोगों की मुहब्बत है जो लोग मुझे मेरे हर किरदार में पसंद कर लेते हैं। इसलिए कभी-कभी मुझे लगता है कि मैं कुछ भी करूं तो लोग पसंद कर ही लेंगे। इसलिए मैं जिस फिल्म में काम करता हूं वह बड़ी फिल्म बन जाती है।
लेकिन मुझे पता है कि मुझसे मेरे चाहनेवालों को बहुत सारी उम्मीदें हैं,इसलिए मेरी पूरी कोशिश होती है कि मैं अपने चाहने वालों को निराश ना करूं। मालूम हो कि शाहरूख खान की फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर' की निर्देशिका फराह खान हैं। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, बमन ईरानी, सोनू सूद और विवान शाह भी हैं। फिल्म दिवाली पर रिलीज हो रही है। फिल्म के गानों में किंग खान के 8 एब्स भी कमाल के दिख रहे हैं।
फिल्म के लिए रात-दिन एक करने वाले शाहरूख खान को पूरा भरोसा है कि उनकी फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर' जरूर लोगों के दिलों में जगह बनायेंगे। फिल्म की कहानी चोरी और डांस के बीच की है जिसमें प्यार, रोमांस, एक्शन और कॉमेडी का तड़का लगा है।
आईये डालते हैं फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर' की तस्वीरों पर एक खास नजर..


Click it and Unblock the Notifications