इत्तेफाक में ऐसा रोल निभाएंगी सोनाक्षी सिन्हा..खुद किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा ने बताया कि इत्तेफाक फिल्म में वो ग्रे शेड कैरेक्टर निभाने वाली हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने पिछले साल अकीरा और फोर्स 2 में काम करके लोगों को दिलों में अपनी और भी गहरी जगह बना ली है। अब सोनाक्षी अगली फिल्म लेकर आ रही हैं 'इत्तेफाक'। कमाल की बात तो ये कि इस फिल्म में वो पहली बार आपको ग्रे शेड कैरेक्टर प्ले करती नज़र आएंगी।

बता दें कि ये फिल्म राजेश खन्ना की फिल्म नंदा का रीमेक है, जिसमें सोनाक्षी खलनायिका के रोल निभाएंगी। इस फिल्म के बारे में बात करते हुए सोनाक्षी ने बताया कि इसकी स्क्रिप्ट में काफी बदलाव किए गए हैं और इसमें मेरा ग्रे शेड रोल है। ये फिल्म पूरी तरह से नंदा जैसी नहीं है।
''लड़कियों के साथ पोज़ देने में शर्म आती है''
सोनाक्षी ने कहा कि मैं पहली बार ऐसा रोल निभाने जा रही हूं जिसके लिए मैं काफी एक्साइटेड हूं। आपको बता दें कि कि इस फिल्म की शूटिंग फरवरी में शुरू की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications