मेरे पापा ही मेरे सेंटाक्लाज हैं: सोनम कपूर

सोनम कपूर ने भले ही अभी तक एक भी हिट फिल्म न दी हो लेकिन उन्हें काम बराबर मिल रहा है। अभिनेता अनिल कपूर की सिरफिरी बेटी सोनम कपूर ने कहा है कि उनके लिए उनके पापा और उनकी फैमिली काफी मायने रखती है। अपने परिवार को अपनी कमजोरी बताने वाली अभिनेत्री सोनम कपूर ने कहा कि उनके पापा जन्मदिन 24 दिसंबर को होता है इसलिए तो उनके लिए सेंटा क्लाज उनके पापा हैं और कोई नहीं।

लेकिन इस बार वो अपने पापा का बर्थ डे और क्रिसमस दोनों मना नहीं पायेंगी क्योंकि वह क्रिसमस पर बनारस में होंगी फिल्म की शूटिंग के लिए। सोनम इन दिनों दो फिल्में 'भाग मिल्खा भाग' और 'रांझना' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

वैसे सोनम को लोग मुंहफट और कहते हैं क्योंकि वो हमेशा ऐसे बयान देती हैं जिनके कारण बवाल खड़ा हो जाता है। हाल ही में उन्होंने कहा था कि वो अपनी आलोचना से डरती नहीं हैं इसलिए वो अभी भी बॉलीवुड में हैं। जिस के कारण लोगों ने उन्हें फेसबुक पर काफी कुछ सुनाया था।

दिल्ली की सविता चौधरी, गीतिका शर्मा और सीमा अग्रवाल ने फेसबुक पर लिखा था कि सोनम कपूर बॉलीवुड में अपनी आलोचनाओं के कारण नहीं बल्कि पापा अनिल कपूर के कारण टिकी हुईं है। वरना पांच साल में एक भी हिट फिल्म ना देने वाली ठंडी अभिनेत्री को कोई भी डायरेक्टर घास नहीं डालता। यह तो सोनम कपूर की खुशकिस्मती है कि वो बॉलीवुड के नामचीन हीरो अनिल कपूर की साहबजादी हैं वरना उन्हे पता चलता आटे-दाल का भाव।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X