..................... मैं 16 साल की थी और सलमान खान से शादी करना चाहती थी- सोमी अली | My only goal was to marry Salman Khan, I was 16 at that time, says Somy Ali - Hindi Filmibeat

'मैं सिर्फ 16 साल की थी और सलमान खान से शादी करना चाहती थी, एक्ट्रेस बनना सपना नहीं था'

तीन दशक के अपने फिल्मी करियर में सलमान खान का नाम बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसस के साथ जुड़ चुका है। लंबे समय तक उनके अफेयर की खबरें मीडिया में छाई रही, लेकिन बात शादी तक नहीं पहुंच पाई। संगीता बिजलानी से लेकर कैटरीना कैफ तक.. सलमान के रिलेशनशिप के किस्से आज भी मीडिया में जिंदा हैं। ऐसे में एक नाम ऐसा है, जिससे जुड़ी कहानी किसी फिल्म से कम नहीं।

जी हां, हम बात कर रहे हैं सोमी अली की। 90 के दशक में कई बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रहीं अभिनेत्री सोमी अली ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने फिल्मी करियर और सलमान खान के बारे में खुलकर बातें की हैं।

Somy Ali

उन्होंने बताया कि महज 16 साल की उम्र में, साल 1991 में वह सिर्फ इसीलिए भारत आईं थी क्योंकि वह सलमान खान से शादी करना चाहती थीं। बता दें, संगीता बिजलानी के बाद सलमान की जिंदगी में सोमी अली की एंट्री हुई थी.. और लगभग 8 सालों तक दोनों रिलेशनशिप में रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X