पूजा बेदी ने अपने कुत्ते का नाम लेडी गागा रखा

पूजा बेदी इन दिनों अपने घर एक कुत्ता लेकर आयी है जो कि उनके हिसाब से काफी क्यूट है। लेकिन ताज्जुब तो तब हुआ जब उन्होंने इसके नाम के बारे में बताया। पूजा ने बताया कि उनकी बेटी आलिया ने कुत्ते का नाम हॉलीवुड सुपर हॉट सिंगर लेडी गागा के नामा पर गागा रखा है।
पूजा का कहना है कि उनकी बेटी लेडी गागा की बहुत बड़ी फैन है। यह बात पूजा ने टि्वटर पर बतायी। पूजा ने टि्वटर पर कुत्ते की एक फोटो भी पोस्ट की है जिसमें कुत्ते के गले में एक पट्टा बंधा है और उस पर लिखा है गागा।
बताया जा रहा है कि पूजा बेदी को यह कुत्ता उनके बिग बॉस के मित्र आकाशदीप सहगल यानी स्काइ ने तोहफे के रूप में दिया है। स्काई की नजदीकियों के कारण ही पूजा बेदी को बिग बॉस से आउट होना पड़ा था।
लेकिन बिग बॉस के बाद भी दोनों सितारे पार्टी और होटलों में साथ देखे गयें और एक-दो जगह तो दोनों को गले मिलते और सरेआम किस करते हुए भी देखा गया। फिलहाल पूजा बेदी तो अपने कुत्ते के नामकरण से काफी खुश हैं लेकिन गागा कहीं यह बात सुनकर आत्महत्या ना कर लें।


Click it and Unblock the Notifications











