'गांधी टू हिटलर' को हिट करने के लिए मुझे बदनाम किया जा रहा है : खेर

खबर आ रही है कि अभिनेता अनुपम खेर के ऊपर चोरी और फर्जीवाड़ा का आरोप लगा है। मामला ये है कि फिल्म..गांधी टू हिटलर...के लिए पहले अनुपम खेर को साइन किया गया था, जिसके लिए उन्होंने 4 करोड़ रूपये लेने का कहा था। जिसमें से 2.5 करोड़ रूपये उन्होंने फिल्म की शूंटिग के दौरान ले लिये थे। लेकिन उसके बाद अनुपम खेर ने फिल्म छोड़ दी। लेकिन उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर को पैसे वापस नहीं किये।
फिल्म निर्माताओं ने उनसे कई बार पैसे मांगे लेकिन अनुपम ने पैसे वापस नहीं किये, तब जाकर उन लोगों ने अनुपम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। लेकिन जब अनुपम खेर से इस मामले में पूछा गया तो उन्होंने इस पूरे प्रकरण को पब्लिसिटी स्टंट बताया। उन्होंने कहा कि फिल्म वाले उनके नाम पर फिल्म बिकवाना चाहते हैं इसलिए ऐसा कह रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











