माई नेम इज़ रागा: राहुल गांधी बायोपिक का टीज़र, वैलेंटाईन डे के पहले वायरल हुए आंख मारते राहुल गांधी
बॉलीवुड में फिलहाल बायोपिक का दौर है और हाल ही में पीएम मोदी पर भी एक बायोपिक अनाउंस हुई है जिसमें विवेक ओबेरॉय नरेंद्र मोदी की भूमिका में दिखाई देंगे। लेकिन अब राहुल गांधी पर बिना किसी एलान के अचानक एक फिल्म का टीज़र भी आ चुका है। और सोशल मीडिया पर इस टीज़र का जमकर मज़ाक उड़ रहा है।
दरअसल, टीज़र देखकर समझ आ रहा है कि फिल्म काफी जल्दी में बनाई गई है। फिल्म का नाम है माई नेम इज़ रागा और 4 मिनट के टीज़र की शुरूआत होती है इंदिरा गांधी के साथ राहुल गांधी के खेलते हुए दृश्यों के साथ। इसके बाद राजीव गांधी के साथ उनकी बॉन्डिंग भी टीज़र में दिखाई देती है।

किस तरह राहुल ने अपनी दादी और अपने पापा को खोया और फिर किस तरह वो इस देश के युवराज बने, ये पूरा सफर टीज़र में है। लेकिन फिर टीज़र एक नया मोड़ लेता है और दिखाता है कि किस तरह प्रियंका गांधी और राहुल गांधी एक बार फिर देश का विश्वास जीतते हैं और चुनाव बहुमत से जीतते हैं।
वहीं विपक्षी नेता जिनमें मोदी और अमित शाह जैसे दिखने वाले दो आदमी हैं, हाथ मलते रह जाते हैं और दांत पीसते रह जाते हैं। टीज़र का सबसे मज़ेदार पार्ट अंत में आता है जहां एक लड़की जो कि राहुल गांधी की प्रेमिका है, उसे बताती है कि कैसे राहुल ने लोगों का दिल जीत और उनका रागा बन गया।
लड़की ये भी बताती है कि इसलिए राहुल ने उस लड़की का भी दिल जीत लिया और वो लड़की इसी वजह से राहुल से बहुत प्यार करती है। इसके बाद, राहुल गांधी शरमाते हैं, हंसते हैं और आंख मारने की कोशिश करते हैं।
फिल्म का पूरा टीज़र देखिए यहां। वैसे आपको बताते हैं कुछ सीरियस फिल्में, जो भारतीय राजनेताओं की ज़िंदगी पर आधारित थीं -


Click it and Unblock the Notifications













