वेलेंटाइन्स पर देखें 'माई नेम इज खान'

By Staff

बॉलीवुड के पर्दे की सबसे चहेती जोड़ी शाहरुख खान और काजोल को पूरे आठ वर्षो के अंतराल के बाद एक साथ उनकी पहली फिल्म 'माई नेम इज खान' में देखा जाएगा। यह फिल्म 12 फरवरी को प्रदर्शित होगी।

करण जौहर ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। जौहर के प्रोडक्शन हाउस 'धर्म प्रोडक्शन्स' की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक फिल्म पूरे करीब 40 अन्य देशों में भी प्रदर्शित की जाएगी। इनमें अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और मध्य एशिया शामिल हैं।

फिल्म 'माई नेम इज खान' में शाहरुख ने एक गैर पारंपरिक हीरो के रूप में 'रिजवान खान' की भूमिका की है। जो अपने प्यार को अपने जीवन में वापस लाने के लिए अमेरिका की यात्रा करता है। इस यात्रा के दौरान उसका विशिष्ट व्यक्तित्व कई लोगों के जीवन को छूता है और वे एक दूसरे से जुड़ने के लिए प्रेरित होते हैं।

करन कहते हैं, "मैं अपनी फिल्मों के जरिए कुछ अलग करना चाहता हूं लेकिन मेरी हमेशा इच्छा रही है कि मैं प्रेम के नए-नए तरीके इजाद करूं ताकि दो व्यक्ति प्रेम के रास्ते में आने वाली तमाम बाधाओं से प्रभावित हुए बिना प्रेम करते रहें।"

इस फिल्म के लिए करन और शाहरुख खान की जोड़ी ने तीन साल के अंतराल के बाद साथ काम किया है। उनकी पिछली फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' थी।

जौहर ने फॉक्स स्टार स्टूडियोज, ट्वेंटीथ सेंचुरी फॉक्स इंटरनेशनल और फॉक्स सर्चलाइट पिक्चर्स कंपनियों के सहयोग से इस फिल्म का निर्माण किया है।

फॉक्स स्टार स्टूडियोज भारत में फिल्म का वितरण करेगी जबकि फॉक्स सर्चलाइट पिक्चर्स अमेरिका में फिल्म प्रदर्शित करेगी। फिल्म के भारत और अमेरिका के बाहर वितरण की जिम्मेदारी ट्वेंटीथ सेंचुरी फॉक्स इंटरनेशनल संभालेगी।

फॉक्स स्टार स्टूडियो के सीईओ विजय सिंह के मुताबिक शाहरुख, करन और काजोल के एक साथ काम करने की वजह से दुनियाभर के प्रदर्शकों में इस फिल्म के प्रति सकारात्मक रुख देखा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X