'माई नेम इज खान' पहुंची बर्लिन
करण जौहर निर्देशित फिल्म 'माई नेम इज खान' का चयन अगले साल होने वाले 60 वें वार्षिक बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह के लिए किया गया है। यह जानकारी आयोजकों की ओर से दी गई है।
बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह दुनिया का सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित फिल्म समारोह माना जाता है। फिल्म 'माई नेम इज खान' में शाहरुख खान और काजोल मुख्य भूमिका में हैं।
बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह 11 से 21 फरवरी 2010 तक आयोजित किए जाएगा। इस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में विश्व के दर्जनों फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों का प्रीमियर करेंगे। भारत के सिनेमाघरों में फिल्म 'माई नेम इज खान' आगामी 12 फरवरी को रिलीज होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
करण जौहर काजोल फिल्म समारोह बर्लिन भारतीय सिनेमा माइ नेम इज खान शाहरुख खान berlin film festival indian cinema kajol karan johar my name is khan shahrkh khan


Click it and Unblock the Notifications