'माई नेम इज खान' का विषय आतंकवाद नहीं

By Staff

Karan Johar
मुंबई के जेडब्ल्यू मैरियट होटल में बुधवार को फिल्म 'माई नेम इज खान' की पहली झलक जारी करने के मौके पर करण ने प्रेस से बात की। करन ने फिल्म माई नेम इज खान के विषय में लोगों के मन में उठ रही जिज्ञासा को शांत किया। करन ने साफ तौर पर कहा कि उनकी फिल्म आतंकवाद पर आधारित नहीं है। यह प्रेम और त्याग आधारित एक मानवीय कहानी है।" जिसे किसी भी तरीके से आतंकवाद पर आधारित नहीं कहा जा सकता।

फिल्म की कहानी रिजवान खान(शाहरुख खान) के आसपास घूमती है। फिल्म का मुख्य किरदार रिजवान एस्पर्गर सिन्ड्रोम नामक मानसिक बीमारी से पीड़ित है जिसके कारण वह अलग-थलग रहने को मजबूर है। रिजवान सैन फ्रांसिस्को की रहने वाली मंदिरा (काजोल) से प्यार कर बैठता है।

इससे पहले वर्ष 2006 में शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' में साथ-साथ नजर आई थी। यह फिल्म 12 फरवरी 2010 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X