अमेरिका में छा गयी 'माई नेम इज खान'

By Jaya Nigam

वाशिंगटन । करन जौहर द्वारा निर्देशित माई नेम इज खान अमेरिका में छा गयी है। सुपर स्टार शाहरुख खान और बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल की जोड़ी एक बार फिर अपने पुराने जलवों के साथ रुपहले पर्दे पर रंग बिखेर रही है।

फर्क सिर्फ इतना है कि इस बार शारुख को कामयाबी की बुलंदी पर पहुंचाने वाले उनके घरेलू प्रशंसक नहीं हैं। अमेरिका में हुए आतंकी हमलों के घटनाक्रम पर आधारित फिल्म का दर्शकों ने बेतहाशा स्वागत किया है। फिल्म की कमाई के नतीजे इस बात का प्रमाण हैं कि फिल्म अमेरिकी दर्शकों के बीच खासी पसंद की गयी है।

फिल्म 'माई नेम इज खान' ने अमेरिकी बॉक्स आफिस पर धूम मचा दी है। इस फिल्म ने पहले सप्ताहांत में ही उत्तरी अमेरिका में 18.6 लाख डॉलर की रिकार्ड कमाई की। इससे पहले वर्ष 2007 में शाहरुख की फिल्म 'ओम शांति ओम' ने रिलीज के पहले सप्ताहांत में 17.6 लाख डॉलर की कमाई की थी।

करन जौहर द्वारा निर्देशित यह फिल्म अमेरिका और कनाडा के 120 सिनेमाघरों में 12 फरवरी को रिलीज हुई थी। पहले तीन दिनों में यहां के हर सिनेमाघर में इस फिल्म ने औसतन 15,500 डॉलर कमाए। अमेरिकी मीडिया में भी इस फिल्म को सराहा जा रहा है। 'हालीवुड रिपोर्टर' ने अपनी समीक्षा में कहा है, "यह 162 मिनट का शानदार सफर है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X