ऑस्कर की रिमाइंडर सूची में 'माई नेम इज खान'

निर्देशक करन जौहर ने अमेरिका में 9/11 के हमले के बाद की स्थितियों पर यह फिल्म बनाई थी। शाहरुख ने इसमें बीमारी से ग्रस्त रिजवान खान की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म इस साल के ऑस्कर पुरस्कारों की पात्र फिल्मों की रिमांइडर सूची में शामिल है।
करन कहते हैं, "'माई नेम इज खान' की शुरुआत एक आंदोलन की तरह हुई थी। यह सुनना खुशी की बात है कि यह फिल्म ऑस्कर पुरस्कारों के लिए सभी श्रेणियों में पात्र फिल्मों की सूची में शामिल है। फिल्म को एक वैश्विक मंच पर स्वीकृति मिलने से मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं।"
रिमाइंडर सूची में 'ब्यूटीफुल', 'क्लैश ऑफ द टाइटैन्स', 'द एक्पैंडेबल्स', 'फेयर गेम', 'इनसेप्शन' और 'आयरन मैन 2' जैसी अन्य फिल्में हैं।'माई नेम इज खान' में अभिनेत्री काजोल ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। धर्मा प्रोडक्शंस व रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने संयुक्त रूप से इसका निर्माण किया है। फॉक्स स्टार एंटरटेनमेंट ने इसका वितरण किया था।


Click it and Unblock the Notifications











